पीवी सिंधु पहली बार बनीं स्विस ओपन चैंपियन, थाईलैंड की ओंगबामरुंगफान को दी शिकस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

बासेल।भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने  स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को यहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को हराकर मौजूदा सत्र का अपना दूसरा महिला एकल खिताब जीता। टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा फाइनल खेल रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने यहां सेंट जैकबशाले में चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की खिलाड़ी को 49 मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 21-8 से हराया। बुसानन के खिलाफ 17 मैचों में यह सिंधू की 16वीं जीत है। वह उनसे सिर्फ एक बार 2019 हांगकांग ओपन में हारी है। सिंधू पिछले सत्र के फाइनल में रियो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं। हैदराबाद की 26 वर्षीय खिलाड़ी की इस स्थल से हालांकि सुखद यादें जुड़ी है। उन्होंने 2019 में विश्व चैंपियनशिप में यहां स्वर्ण पदक जीता था।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi