Singapore Open: मंजूनाथ ने श्रीकांत को हराकर उलटफेर किया, सिंधू भी जीती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

सिंगापुर। भारत के मिथुन मंजूनाथ ने उलटफेर करते हुए बुधवार को यहां हमवतन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को हराया जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही। अप्रैल में ओरलियांस मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाले मंजूनाथ ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को पहले दौर के मुकाबले में एक घंटे में 21-17 15-21 21-18 से हराया। दुनिया के 77वें नंबर के खिलाड़ी मंजूनाथ अगले दौर में आयरलैंड के एनहाट एनगुएन से भिड़ेंगे। इससे पहले सिंधू को महिला एकल के पहले दौर में दुनिया की 36वें नंबर की खिलाड़ी बेल्जियम की लियाने टैन को 21-15 21-11 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू अगले दौर में वियतनाम की थुइ लिन एनगुएन से भिड़ेंगी।

इसे भी पढ़ें: Shooting World Cup: अर्जुन बबूता ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

उन्होंने सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और ओडिशा सुपर 100 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह बैडमिंटन एशिया टीम चैंपयनशिप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। महिला एकल में सिंधू ने धीमी शुरुआत की। वह 1-4 से पीछे थी लेकिन 7-7 के स्कोर पर बराबरी हासिल करने में सफल रही। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-8 से आगे थी और फिर उन्होंने आसानी से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधू ने बेहतर शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बनाई। टैन ने लगातार तीन अंक के साथ बढ़त को कम किया लेकिन सिंधू को गेम और मैच जीतने में अधिक दिक्कत नहीं हुई।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत