सिंगापुर ओपन में पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, चीन की खिलाड़ी को हराकर जीता खिताब

By निधि अविनाश | Jul 17, 2022

सिंगापुर ओपन में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने धमाल मचा दिया है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में चीन की खिलाड़ी वांग ज़ी यी को हराकर खिताब हाासिल किया।

सिंधु ने 21-9, 11-21, 21-15 से हराकर सिंगापुर में अपना पहला खिताब और 2022 में कोरिया ओपन और स्विस ओपन में जीत के बाद तीसरा खिताब जीता है। शुरुआती खेल को खत्म करने में सिंधु को 12 मिनट का समय लगा, जिसमें लगातार 13 अंक जीतना शामिल था। वांग जी ने हालांकि दूसरे गेम में बढ़त हासिल कर शानदार वापसी की थी। 

प्रमुख खबरें

अंकिता भंडारी केस में न्याय दिलाना समाज और प्रशासन का कर्तव्य: CM Pushkar Dhami

Jamia Millia Islamia में अनधिकृत प्रवेश पर Congress सांसदों इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी पर FIR दर्ज

नासिक में 517 लोगों ने एक साथ Shankh बजाकर बनाया Guinness World Record

Cyclone Alert: Odisha में भारी बारिश की चेतावनी, सीएम Mohan Majhi ने 8 मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी