Indonesia Open में PV Sindhu का शंखनाद, Kidambi Srikanth पहले दौर में ही बाहर।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2026

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद मंगलवार को यहां सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया, लेकिन किदांबी श्रीकांत पहले दौर की बाधा पार करने में नाकाम रहे। सिंधु ने इस सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के मैच में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 51 मिनट में 25-23, 21-16 से पराजित किया।

श्रीकांत पुरुष एकल के पहले दौर में जापान के युशी तनाका से 19-21, 15-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। महिला वर्ग में मालविका बंसोड भी पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने आसानी से 21-12, 21-10 से हराया। पुरुष युगल में हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने शानदार खेल का नमूना पेश किया तथा अपने से अधिक रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी किओंग पर 21-18, 21-10 की जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी