पहली तिमाही में अमेरिका की GDP पांच प्रतिशत गिरी, दूसरी तिमाही में और अधिक गिरावट की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के आकार में पहली तिमाही के दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट आयी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण दूसरी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में इससे अधिक गिरावट आने की आशंका है। अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट एक महीने पहले किये गये अनुमान के अनुकूल है। यह वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 2008 की चौथी तिमाही में आयी गिरावट के बाद अमेरिकी की जीडीपी में किसी भी तिमाही में आयी सबसे बड़ी गिरावट है। वर्ष 2008 की चौथी तिमाही में अमेरिका की जीडीपी में 8.4 प्रतिशत की गिरावट आयी थी। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा