कतर ने बंधकों की रिहाई के साथ इजराइल-हमास युद्धविराम की पुष्टि की, फलस्तीनी कैदी भी मुक्त होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2023

कतर ने इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम तथा बंधकों की रिहाई को लेकर एक समझौते की पुष्टि की है और कहा है कि युद्धविराम कब से लागू होगा इसकी घोषणा अगले 24 घंटे में की जाएगी। युद्धविराम चार दिन का होगा।

बयान के अनुसार, ‘‘समझौते में महिलाओं एवं बच्चों समेत बंधक बनाए गए 50 आम नागरिकों की रिहाई भी शामिल है, जिन्हें गाजा पट्टी में रखा गया है। इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीनी महिलाओं एवं बच्चों को मुक्त कराए जाने के बदले में इजराइली आम नागरिकों की रिहाई होगी। समझौते के अगले चरण को लागू किए जाने के दौरान यह संख्या बढ़ सकती है।’’

बयान के मुताबिक युद्धविराम से ‘‘बड़ी संख्या में मानवीय सहायता एवं राहत सामग्री आपूर्ति वाहनों के काफिलों को जाने की अनुमति मिल जाएगी जिनमें ईंधन की आपूर्ति भी शामिल है।’’ इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर