अमेरिका ने कहा- चीन के “आक्रामकता और दादागीरी” का जवाब देगी क्वाड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

वाशिंगटन। तोक्यो में अगले हफ्ते ‘क्वाड’ के तहत चार राष्ट्रों - भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका- के बीच दूसरी मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले ट्रंप प्रशासन ने कहा कि इस समूह का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सिद्धांतों को स्थापित करना, सुरक्षित करना और उसे बढ़ावा देना है, खास तौर पर ऐसे वक्त में जब क्षेत्र में चीनी “आक्रामकता और दादागीरी” बढ़ गयी है। पूर्वी एशियाई और प्रशांत मामलों के सहायक विदेश मंत्री डेविड आर स्टिलवेल ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, “क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सिद्धांतों को स्थापित करने, बढ़ावा देने और सुरक्षित करने का प्रयास करता है, खासतौर पर जब चीन ने इस क्षेत्र में अपनी रणनीति, आक्रामकता और दादागीरी बढ़ा दी है।” अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने अगले हफ्ते तोक्यो का दौरा करेंगे। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेंगे। पहली मंत्रिस्तरीय बैठक पिछले साल न्यूयॉर्क में हुई थी।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता