पहलगाम नरसंहार पर भड़के QUAD देश, दोषियों को दंडित करने का आह्वान किया

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2025

क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों - संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया - ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। एक संयुक्त बयान में, उन्होंने आग्रह किया कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बिना देरी के न्याय के कटघरे में लाया जाए। 

इसे भी पढ़ें: सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ: राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा

हालांकि, संयुक्त बयान में मंत्रियों ने पाकिस्तान का या मई में भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष का जिक्र नहीं किया। अमेरिका की राजधानी में मंगलवार को हुई बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान में उनके समकक्ष ताकेशी इवाया शामिल हुए। ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की ‘‘कड़े से कड़े शब्दों में’’ निंदा की, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

विदेश मंत्रियों ने कहा, ‘‘हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और सभी घायलों के शीघ्र एवं पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस निंदनीय कृत्य के अपराधियों, इसे अंजाम देने वालों और वित्तपोषकों को बिना किसी देरी के न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान करते हैं और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से आग्रह करते हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के तहत अपने दायित्वों के अनुसार इस संबंध में सभी संबंधित प्राधिकारों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करें।’’

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: अदालत ने नाबालिग के अपहरण, बलात्कार के आरोपी तांत्रिक को पुलिस हिरासत में भेजा

‘क्वाड’ की बैठक में इस साल मुंबई में ‘‘भविष्य के क्वाड बंदरगाह’’ साझेदारी शुरू करने की योजना की भी घोषणा की गई। मंत्रियों ने कहा कि वे पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर की स्थिति को लेकर गंभीरता से चिंतित हैं। उन्होंने चीनी सैन्य कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हम किसी भी एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध दोहराते हैं जिसमें बलपूर्वक या जबरन यथास्थिति को बदलने की कोशिश की जा रही हो।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प