क्वाड देशों के युद्धाभ्यास का आगाज, भारत के दो जंगी जहाज शामिल, ड्रैगन की निकलेगी हेकड़ी, जानें कैसे हुई मालाबार एक्सरसाइज की शुरुआत

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2022

एक तरफ एलएसी पर भारत की सेना चीन की हर हिमारत का जवाब देने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ भारत अपने दोस्तों के साथ पूरी दुनिया में चीन के खिलाफ एक सैन्य गठबंधन बनाने में भी जुटा हुआ है।  केवल इतना ही नहीं भारत, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना युद्धाभ्यास भी करती दिख रही है।  बहुपक्षीय मालाबार 2022 का आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह की मेजबानी जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने जापान के योकोसुका में जेएस ह्यूगा पर की। पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल संजय भल्ला ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें कमांडिंग अधिकारी और आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कमोर्ता के चालक दल शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: चीन अंतरिक्ष में भेज रहा है बंदर, जीरो ग्रेविटी में प्रजनन की संभावना पर होगी रिसर्च, पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयोग

कैसे शुरु हुआ मालाबार युद्धाभ्यास

मालाबार नौसेना अभ्यास पहली दफा 1992 में एक द्विपक्षीय भारतीय नौसेना संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना ड्रिल के रूप में हुआ था। इसका उद्देश्य चीन के आक्रामक रुख के बीच हिंद प्रशांत क्षेत्र खासकर साउथ चाइना सी में नौवहन की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना था। मालाबार युद्धाभ्यास का हिस्सा जापान 2015 में बना था। बाद में इसमें आस्ट्रेलिया ने भी हिस्सा लिया। मालाबार में हिस्सा लेने वाले चारों देश क्वाड का हिस्सा हैं। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला