Quality S** से लेकर फैशन सेंस की रेटिंग तक, कुछ ऐसा होने वाला है Koffee With Karan 7 का पांचवां एपिसोड

By एकता | Aug 02, 2022

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को अपने रियलिटी चैट शो कॉफी विद करण 7 (Koffee With Karan) के अगले एपिसोड का प्रोमो साँझा किया है। सीजन के इस पांचवें एपिसोड में अभिनेता आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर दिखाई देने वाले हैं, जो 4 जुलाई को प्रसारित किया जायेगा। जानकारी के लिए बता दें कि आमिर और करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ने कॉफी विद करण 7 में शिरकत की और होस्ट के साथ मिलकर अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में काफी बातें भी की।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan में नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, एक्स हसबैंड Naga Chaitanya को तलाक देने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

आमिर के फैशन सेंस को नंबर देती नजर आईं करीना

प्रोमो में आमिर खान, करीना कपूर से सवाल पूछते हैं कि वह उनके फैशन सेंस को 1 से 10 में से कितने नंबर देंगी। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री कहती हैं कि माइनस। इसके बाद अभिनेता करण से कहते हैं कि आप जब भी शो करते हो तब किसी न किसी का इंसल्ट होता ही होता है, कोई न कोई रोता जरूर है। इसके अलावा आमिर ने करीना से यह भी पूछा कि वह उनमें क्या बर्दास्त करती हैं जो वह दूसरों में सहन नहीं कर सकती हैं। इसका जवाब देते हुए कहा, "तुम एक फिल्म को खत्म करने में 100-200 दिन लगाते हो। अक्षय कुमार की फिल्म 30 दिनों में खत्म हो जाती है। अभिनेत्री का जवाब सुनकर अभिनेता हैरान रह जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर