स्वीडन की रानी ने की एयर इंडिया की जमकर तारीफ, कहा- अद्भुत उड़ान, बेहतरीन भोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

मुंबई। स्वीडन की रानी सिल्विया रिनेट सोमरलाथ ने बुधवार को कहा कि वह और उनके पति कार्ल गुस्ताफ की एयर इंडिया से यात्रा ‘‘अद्भुत’’ थी। शाही दंपति भारत की पांच दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार को मुंबई में था।

रानी ने एक निर्धारित वाणज्यिक सेवा स्टॉकहोम-नई दिल्ली उड़ान में परोसे गये भोजन की विशेष रूप से सराहना की। उनके निजी जेट में खराबी आने के कारण उन्होंने एयर इंडिया के विमान से यात्रा की थी। रानी सिल्विया ने यहां पत्रकारों के एक समूह को बताया कि जब हमने एयर इंडिया से उड़ान भरी, तो यह बहुत अद्भुत थी, यह बहुत अच्छी थी और परोसा गया भोजन बहुत ही बेहतरीन था।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी