बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल: विधानसभा अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि सदन के आगामी दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान समय की कमी और कोविड​​-19 की स्थिति के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा। भाजपा ने इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। तृणमूल ने संसद के आगामी सत्र के दौरान प्रश्नकाल नहीं रखने के फैसले को लोकतंत्र की हत्या कहा था। राज्य की अन्य प्रमुख विपक्षी पार्टियां-कांग्रेस और माकपा ने हालांकि कहा कि इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी मिलने के बाद ही वे कोई टिप्पणी करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: आर्थिक हालात पर पायलट ने जताई चिंता, कहा- केंद्र सरकार के पास अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोई योजना नहीं

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने तय किया है कि नौ सितंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय मानसून सत्र के दौरान समय की कमी और कोविड-19 स्थिति के कारण प्रश्नकाल नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, प्रश्नकाल का मतलब होगा सत्र को लम्बा खींचना और उसके लिए विधायकों को लंबी अवधि तक ठहरना होगा। हम इस महामारी के दौरान यह नहीं चाहते।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि वह इस संबंध में आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही टिप्पणी करेंगे। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR