AAP के Budget पर उठाए सवाल, कहा- दिल्ली को कुछ नहीं मिला, पंजाब की भी अनदेखी का आरोप

By अंकित सिंह | Jul 24, 2024

इंडिया अलायंस के सांसदों ने केंद्रीय बजट को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसकी आलोचना की है। उनका तर्क है कि बजट कुछ राज्यों को अनुचित रूप से नुकसान पहुंचाएगा और उनके अधिकारों का उल्लंघन करेगा। इंडिया एलायंस का दावा है कि केंद्रीय बजट कई राज्यों के प्रति पूर्वाग्रह दिखाता है, जिससे असमान संसाधन वितरण और विकास के अवसर पैदा होते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप भी बजट को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। 

संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट ‘प्रधानमंत्री सरकार बचाओ योजना’ है। सरकार ने इस बजट में विपक्षी पार्टियों के शासित राज्यों को कुछ नहीं दिया। दिल्ली, पंजाब और दक्षिण के राज्यों का बजट में ज़िक्र नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने हर क्षेत्र के बजट में कटौती की है। सरकार ने रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और ट्रांसपोर्ट समेत सभी क्षेत्रों का हिस्सा घटाया है। इस बजट से पूरे देश को निराशा ही हुई है। जनता ने तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनवाई लेकिन जनता के हिस्से इस बजट में कुछ नहीं आया। सरकार ने सभी महत्वपूर्ण विभागों में बजट कम किया है। 

इसे भी पढ़ें: Excise policy case:CBI केस में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ाई गई, राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिए आदेश

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि जैसे अंग्रेजों की सरकार भारत के लोगों का पैसा लूटकर ले जाती थी, वैसे ही BJP की केंद्र सरकार दिल्ली के लोगों का पैसा लूटकर ले जा रही है। केंद्र सरकार ने Health sector का बजट घटा दिया है। पिछले साल 1.98% स्वास्थ्य के लिए था। वहीं इस बार ये घटकर 1.85% हो गया है। वहीं आयुष्मान भारत का कुल बजट ही मात्र 7 हजार करोड़ है, जबकि दिल्ली जैसे छोटे राज्य का ही Health बजट 9 हजार करोड़ रुपए है। इन आंकड़ों से साफ़ दिखता है कि केंद्र सरकार का देश और जनता के लिए काम करने का कोई इरादा नहीं है। आप ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के पूरे डेढ़ घंटे के दौरान पंजाब का कोई जिक्र तक नहीं किया।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन

Nepal Floods में 290 भारतीय लापता, फंसे 200 लोगों को निकालने में जुटा MEA

Subhash Chandra मामले में NCLT का आदेश 22,000 करोड़ की पूर्ण कर्जमाफी नहीं: सूत्र