Quinta Brunson ने सर्वश्रष्ठ हास्य अभिनेत्री का एमी पुरस्कार जीता, बनी पहली अश्वेत महिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2024

क्विंटा ब्रूनसन को उनके शो एबॉट एलीमेंट्री के लिए एमी पुरस्कारों की हास्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। ब्रूनसन 40 से अधिक वर्षों में यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं।

एमी पुरस्कार के 75वें संस्करण में पुरस्कार जीतने के बाद ब्रूनसन ने कहा, मुझे एबॉट एलीमेंट्री की निर्माण प्रक्रिया बहुत पसंद है। मैं खुश हूं कि मुझे अपने सपने को पूरा करने और हास्य अभिनय करने का मौका मिला।

इसके अलावा सक्शेसन के लिए मैथ्यू मैकफैडेन, द व्हाइट लोटस के लिए जेनिफर कूलिज और द बियर के लिए आयो एडेबिरी एवं एबन मॉस-बैचराच को विजेता चुना गया। एमी पुरस्कार के लिए नामित कलाकारों को हॉलीवुड में लेखकों और अभिनेताओं की हड़ताल के कारण इस समारोह के लिए करीब चार महीने इंतजार करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय