आर अश्विन ने न्यूज़ीलैंड की रणनीति और जुझारूपन की तारीफ की, पहले वनडे पर दिया बड़ा बयान

By Ankit Jaiswal | Jan 13, 2026

भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑफ-स्पिनर आर अश्विन एक बार फिर अपने बेबाक विश्लेषण को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने न्यूज़ीलैंड टीम की जुझारू मानसिकता और मैच-तैयारी के तरीके की खुलकर सराहना की है। अश्विन का मानना है कि कीवी टीम की प्लानिंग इतनी मजबूत होती है कि वह खुद उनकी टीम मीटिंग्स को करीब से देखना चाहेंगे।

गौरतलब है कि साल 2024 में न्यूज़ीलैंड ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज़ में 0-3 से क्लीन स्वीप कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था, जिसे भारतीय टेस्ट टीम के बदलाव के दौर की शुरुआत माना गया है। इसी संदर्भ में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि न्यूज़ीलैंड उन चुनिंदा टीमों में से है जो विश्लेषण आधारित क्रिकेट खेलती हैं और अपनी योजनाओं को मैदान पर सटीक ढंग से लागू करती है।

अश्विन ने यह भी स्वीकार किया कि पहले वनडे में प्रदर्शन के लिहाज़ से न्यूज़ीलैंड बेहतर टीम रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का खेल पूरी तरह संतुलित नहीं था, लेकिन कुछ अहम मौकों पर खिलाड़ियों ने मैच का रुख बदला है। विशेष रूप से युवा ऑल-राउंडर हर्षित राणा के योगदान और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाज़ी की उन्होंने जमकर तारीफ़ की है। अश्विन के अनुसार, कोहली की 93 रनों की पारी तकनीक, फुटवर्क और आत्मविश्वास का बेहतरीन उदाहरण रही है।

प्रमुख खबरें

चौथे T20 में West Indies से हार के बाद संजू सैमसन ने युवा गेंदबाजों का किया समर्थन

RBI के कदमों से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में 31 पैसे मजबूत होकर 94.86 पर आया

Los Angeles Mayor Election: भारतीय-अमेरिकी Nithya Raman ने Karen Bass पर बनाई बढ़त

Stock Market Updates | कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 22,700 के पास, TCS 2% से ज्यादा उछला