आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना ने बंगाल के सिस्टम में सड़न को उजागर किया: Pradhan

By Prabhasakshi News Desk | Feb 09, 2025

कोलकाता । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में एक प्रशिक्षु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या की घटना यह साबित करती है कि राज्य का सिस्टम पूरी तरह सड़ चुका है। प्रधान ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में गुंडों को नागरिक पुलिस जैसी सामाजिक पहलों में शामिल किया गया है। उन्होंने कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह की घटना भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के लिए चिंता का विषय है।

प्रधान ने कहा, हम चाहते हैं कि पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले। उनकी बेटी देश की हर एक महिला का प्रतिनिधित्व करती है। हमें सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) पर भरोसा है और धैर्य रखना होगा। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता के रविवार को जन्मदिन के अवसर पर उनके माता-पिता और प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने न्याय की मांग को लेकर एक रैली निकालने की घोषणा की।

जब प्रधान से प्रदर्शन कर रहे जूनियर चिकित्सकों पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनुशासनात्मक कार्रवाई के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, न्याय के लिए किए जा रहे किसी भी आंदोलन को कमतर नहीं आंकना चाहिए। हाल ही में कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में 14 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विषय में प्रधान से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में किसी भी बेटी के साथ ऐसी घटनाएं न हों। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बंगाल के लोग इसका विरोध करेंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार