हॉलिवुड सिंगर देह व्यापार तस्करी में पाया गया दोषी, महिलाओं और बच्चों के साथ करता था दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2021

न्यूयॉर्क। गायक आर. केली को सोमवार को देह व्यापार तस्करी के मामले में दोषी करार दिया गया। केली पर कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार के आरोपों लग रहे थे। केली संगीत की शैली ‘रिद्म एंड ब्लूज़’ या ‘आर एंड बी’ के गायक हैं। ब्रुकलिन की संघीय अदालत की सात पुरुष और पांच महिलाओं की ‘ज्यूरी’ ने केली (54) को गिरोह में लिप्त होने समेत नौ आरोपों में दोषी पाया। इस दौरान केली अदालत में मुंह पर मास्क नजर आए और पूरे समय खामोश खड़े थे। अभियोजकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों और सहयोगियों के एक दल ने केली को लड़कियों से मिलने में मदद की और मामला सामने ना आए इसलिए उन लड़कियों को चुप रहने को मजबूर किया।

इसे भी पढ़ें: भारत में 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म ‘जंगल क्रूज़’

केली और दो अन्य लोगों पर शिकागो में लंबित एक अलग संघीय मामले में भी आरोप तय किए गए हैं। केली को ‘मैन’ अधिनियम का उल्लंघन करने और आपराधिक मामलों में भी दोषी ठहराया गया। मैन कानून किसी को राज्य से बाहर ले जाने और अनैतिक काम करवाने से संबंधित है। केली को 20 साल तक की कैद हो सकती है। सजा का ऐलान चार मई को किया जाएगा। केली के वकील डेवरॉक्स कैनिक ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply

Middle East Crisis: Kharge का सरकार पर वार, बोले- PM Modi ने विदेश नीति का सरेंडर कर दिया

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial

Bihar में सुशासन बाबू युग का अंत? Nitish ने दाखिल किया Rajya Sabha के लिए नामांकन, अमित शाह भी रहे साथ