राबड़ी देवी के बिगड़े बोल, प्रधानमंत्री को कह दिया जल्लाद

By अनुराग गुप्ता | May 08, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांच चरण सम्पन्न ही हुए थे कि एक बार फिर से बदजुबानी का दौर शुरू हो गया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें जल्लाद कह दिया। इसी के साथ राबड़ी देवी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री को दुर्योधन कहकर गलत किया है, उनको तो दूसरा भाषा बोलना चाहिए था, वो सभी तो जल्लाद हैं जल्लाद। 

राबड़ी देवी ने आगे कहा कि जो जज को और पत्रकार को मरवा देते है, उठवा लेते है। ऐसे व्यक्ति का मन और विचार कैसा होगा। खूंकार होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था। भाजपा ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है।

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए