राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, बोलीं- मोदी के चरणों में गिर गए बिहार के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ‘‘मजबूरी’’ की वजह से लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘पैरों पर गिर गए’’। राजद नेता राबड़ी देवी ने बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की। नीतीश शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे। भव्य समारोह के दौरान नीतीश के ‘‘बॉडी लैंग्वेज’’ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव सपा विधान मंडल दल के नेता चुने गये, जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दे उठाएंगे

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘‘इसे शिष्टाचार कहा जाता है। राबड़ी देवी इसका मतलब नहीं जानती होंगी, क्योंकि यह उनकी बहू की ‘‘दुर्गति’’ से स्पष्ट है।’’ कुशवाहा का इशारा राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या की ओर था, जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर अपने पति से विवाद होने पर उसे अपने घर से निकाल देने का आरोप लगाया था। ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका रॉय जो पहले राजद के साथ थे, राबड़ी देवी के पति और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के साथ विवाद के बाद जदयू में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

ECI मार्च पर Delhi Police का एक्शन, Rahul Gandhi और Priyanka समेत 260 लोग हिरासत में लिए गए

Gurugram Bar Association ने कैप्टन Smit Machhar को Ashok Chakra देने की मांग की

Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके

ठाणे MACT ने मेट्रो साइट हादसे में मृतक मजदूर के परिजनों को 34.54 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश