डेडलाइन से पहले Rabri Devi ने खाली किया Patna का बंगला, भाजपा मंत्री नंद किशोर राम को होगा आवंटित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने यहां 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है। इस आवास को खाली करने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है। इस बीच आवास से सीसीटीवी कैमरे हटाए जा चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री का निजी सामान भी बाहर ले जाया जा रहा है। रविवार देर शाम से ही मजदूरों ने घर का सामान दूसरी जगह स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘‘राबड़ी देवी का अधिकांश सामान फिलहाल परिवार के कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में ले जाया जा रहा है।’’

आवास खाली करने की समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है, जिसके बाद यह सरकारी आवास औपचारिक रूप से नए आवंटी को सौंपे जाने की संभावना है। राबड़ी देवी को हार्डिंग रोड स्थित मकान संख्या-39 आवंटित किया गया है। इस बीच राज्य सरकार ने राजद अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद तथा बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी का सुरक्षा घेरा भी घटा दिया है।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: हिमाचल के इन Famous Shiva Temples के दर्शन से मिलेगी अपार शांति, देखें पूरी Travel Guide

मसालों की खुशबू हो गई कम? नया पैकेट खरीदने से पहले करें ये काम

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

CBI-ED जांच से बचने का दांव? Rahul Gandhi ने High Court के आदेश को SC में चुनौती, केस ट्रांसफर की मांग