सलमान खान की राधे बनीं दूसरी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म, मीम्स और जोक्स हुए ट्रेंड

By रेनू तिवारी | May 15, 2021

सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई को रिलीज हुई। अभिनेता के प्रशंसकों को एक्शन ड्रामा से काफी उम्मीदें थीं क्योंकि भाई एक साल से ज्यादा समय के बाद पर्दे पर वापस आने वाले थे। अब सोशल मीडिया पर फिल्म राधे को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने राधे को ईद का ब्लॉकबस्टर घोषित किया, वहीं अन्य ने फिल्म की निंदा की। IMDb ने भी फिल्म राधे को अपनी रेटिंग दी है। सलमान खान की ये लगातार दूसरी फिल्म है जिसे IMDb की तरफ से 2 रेटिंग दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने परोपकारी कार्यों के ब्योरे देते हुए कहा- प्रत्येक व्यक्ति का प्रयास मायने रखता है 

 राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की IMDb रेटिंग  2 है। रेटिंग 41,658 से अधिक लोगों की समीक्षाओं पर आधारित है। राधे अब IMDb पर सलमान खान की दूसरी सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म है। रेस 3 IMDb पर अभिनेता की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म है। रेस 3 ईद 2018 पर सलमान खान ने अपने प्रशंसकों के लिए उपहार के तौर पर रिलीज की थी। फिल्म की वर्तमान आईएमडीबी रेटिंग 1.9 है। 

राधे से प्रशंसक बहुत निराश हुए और उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अभिनेताओं के प्रदर्शन से लेकर  कई तरह के मीम बनाये गये है। 

 यहां देखिए राधे के कुछ मीम्स और जोक्स: 

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah

दिल्ली-NCR में GRAP III की पाबंदियां लागू, वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा