BAFTA अवॉर्ड्स में शामिल हुईं राधिका आप्टे ने बाथरूम में किया ये काम, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

By एकता | Feb 18, 2025

एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो चर्चा का विषय बन गई है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस ब्रेस्ट पंपिंग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर तब की है जब वो बाफ्टा अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं। आपको बता दें, मां बनने के दो महीने बाद राधिका बाफ्टा अवॉर्ड्स में शामिल हुईं और उन्होंने बताया कि नई मां बनना कितना मुश्किल होता है।

राधिका की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' बाफ्टा के लिए नॉमिनेट हुई थी। इसलिए एक्ट्रेस वहां मौजूद थीं। जैसा कि सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस दो महीने पहले ही मां बनी हैं, इसलिए बाफ्टा के दौरान वो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को एक साथ संभालती दिखीं।

एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक हाथ से ब्रेस्ट पंपिंग करती दिख रही हैं और दूसरे हाथ में शैंपेन का गिलास थामे। आपको बता दें, एक्ट्रेस ने ये काम बाथरूम में किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'और अब मेरी BAFTA वास्तविकता (हंसते हुए चेहरे वाला इमोजी)। मुझे नताशा का शुक्रिया अदा करना है, जिन्होंने मुझे BAFTA में शामिल होने का मौका दिया। उन्होंने मेरे ब्रेस्ट पंपिंग टाइमिंग के हिसाब से कार्यक्रम तय किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'वह न केवल दूध निकालने के लिए मेरे साथ वॉशरूम गईं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह मेरे लिए शौचालय में शैंपेन लेकर आईं (हंसता हुआ चेहरा और लाल दिल वाला इमोजी)। नई मां बनना और काम करना बहुत मुश्किल है, इस तरह की देखभाल और संवेदनशीलता हमारे फिल्म उद्योग में दुर्लभ है और इसकी बहुत सराहना की जाती है।'

इसे भी पढ़ें: विक्की कौशल की छावा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 50 करोड़ रुपये कमाए

इससे पहले, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इवेंट की कई तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'BAFTA में सिस्टर मिडनाइट। नामांकन के लिए @deathpunkbaby को बहुत-बहुत बधाई। जन्म के बाद पहली बड़ी सैर.. प्रसव के 2 महीने बाद.. 2 घंटे की नींद.. मैं टीम के शानदार लोगों के बिना ऐसा नहीं कर पाती। धन्यवाद।'

प्रमुख खबरें

Meghalaya में Conrad Sangma सरकार से UDP ने तोड़ा नाता

जेलों में जातिगत भेदभाव: 23 राज्यों के जवाब न देने पर Supreme Court ने जताई नाराजगी

ISSF World Championship में भारत का जलवा, 50 मीटर पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

IDBI Bank के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल खत्म