Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता

By Ankit Jaiswal | Feb 09, 2026

विंटर ओलंपिक में अमेरिकी स्कीइंग स्टार लिंडसे वॉन के साथ हुआ हादसा अब इंसानी जज़्बे की कहानी कह रहा है। बता दें कि इस दर्दनाक घटना के बाद टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने वॉन के लिए भावुक संदेश साझा किया हैं। नडाल ने कहा कि लिंडसे वॉन साहस की मिसाल हैं और उनकी मजबूती लाखों खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं। उन्होंने वॉन को मजबूत रहने और जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।

गौरतलब है कि ढलान के नीचे मौजूद दर्शक जब बड़े स्क्रीन पर यह दृश्य देख रहे थे, तो पूरा इलाका कुछ पलों के लिए खामोश हो गया था। बाद में वॉन को स्ट्रेचर पर ले जाया गया और हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।

इस बीच, प्रतियोगिता जारी रही और अमेरिकी टीम की ही ब्रीज़ी जॉनसन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। हालांकि जीत के बाद भी जॉनसन ने कहा कि उनका दिल लिंडसे वॉन के साथ हैं और वह उम्मीद करती हैं कि चोट उतनी गंभीर न हो, जितनी दिखाई दी थी।

वॉन की बहन कारिन किलडो ने भी भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह वह दृश्य था, जिसे परिवार कभी नहीं देखना चाहता था। गौरतलब है कि लिंडसे वॉन की ओलंपिक वापसी की कहानी पहले से ही खेल जगत में चर्चा का विषय रही हैं। उन्होंने 2019 में संन्यास लिया था, लेकिन घुटने की सर्जरी के बाद 2024 में दोबारा प्रतिस्पर्धा में लौटी थीं। उनका सपना 16 साल बाद एक और ओलंपिक पदक जीतने का था।

हाल ही में हुए एक अन्य हादसे में उनका एसीएल फट गया था, इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और ओलंपिक में उतरने का फैसला किया हैं। वॉन पहले ही कह चुकी थीं कि हालात आसान नहीं हैं, लेकिन जब तक थोड़ा सा भी मौका है, वह कोशिश करती रहेंगी। फिलहाल, उनके इलाज और स्वास्थ्य को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं और खेल जगत यही उम्मीद कर रहा हैं कि लिंडसे वॉन एक बार फिर मजबूती से वापसी करेंगी।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!