'वर्किंग डे के दिन मतदाता निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी', राघव चड्ढा की अपील- अपने घरों से निकलकर डालें वोट

By अनुराग गुप्ता | Jun 23, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की राजेंद्र नगर सीट के लिए मतदान जारी है। इस सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के भारी मतों से जीतने की उम्मीद जताई है। इसी बीच राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने राजेंद्र नगर विधानसभा के मतदाताओं से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि आज वर्किंग डे है लेकिन फिर भी मैं राजेंद्र नगर के मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि भारी से भारी तादाद में अपने घरों से निकलकर वोट डालें। वोट डालना आपका केवल अधिकार ही नहीं जिम्मेदारी भी है। 

राघव चड्ढा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान करने के बाद सभी मतदाताओं से गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए अपना मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। 

इसे भी पढ़ें: मायावती ने मतदाताओं से की उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील 

आपको बता दें कि राजेंद्र नगर सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई, जिस पर उपचुनाव हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक और भाजपा ने राजेश भाटिया पर दांव लगाया है। जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रेम लता चुनावी मैदान में हैं। वहीं 26 जून को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र