AAP vs BJP: राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, दिल्ली में केजरीवाल सरकार को गिराना चाहती है भाजपा

By अंकित सिंह | Mar 18, 2023

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओर सांसद राघव चड्ढा ने आज एक बार फिर से भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार को गिराने का भी आरोप लगा दिया है। इसके अलावा फीडबैक यूनिट से जासूसी के भी आरोप पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव दर चुनाव हारती आई है—अब चोर दरवाज़ा ढूंढ रही है। उन्होंने विधायकों को भी धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को धमकी मिल रही है कि अगर हम उपमुख्यमंत्री के साथ कर सकते हैं, तुम तो सिर्फ़ विधायक हो। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा अपनी नापाक कोशिशें बंद करे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने कई बार खूब कोशिश की, हमारे विधायक नहीं तोड़ पाई।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा : केजरीवाल

राघव चड्ढा ने कहा कि फीडबैक यूनिट मनीष सिसोदिया पर एक और मनगढ़ंत मामला है। एक उपमुख्यमंत्री 8 साल तक केंद्र सरकार के सबसे बड़े नेताओं की जासूसी करता है। NIA, IB, RAW का पता नहीं चला? सबसे पहले ऐसे आला अधिकारियों को सस्पेंड करें। इसके अलावा उन्होंने फर्जी आईएएस का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किरेन पटेल पीएमओ के अतिरिक्त निदेशक कश्मीर में बनकर रहता है। जो Z+ सुरक्षा, 2 जैमर दावे, 50 गनमैन लेकर चलता है, 5 सितारा होटल में रहता है। इसकी जांच एजेंसिया जांच नहीं करती क्योंकि ये बीजेपी का कार्यकर्ता है। वो मनीष सिसोदिया को जेल में डालती हैं। 

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत