Parineeti Chopra संग वायरल वीडियो पर Raghav Chadha ने संसद के बाहर तोड़ी चुप्पी, मुस्कुराते हुए कही ये बात

By रेनू तिवारी | Mar 24, 2023

बॉलीवुड और सियासत का नाता बहुत गहरा हैं। कई बड़े नेताओं ने बॉलीवुड की एक्ट्रेस के साथ शादी करके अपना घर बसाया हैं। ऐसा भी कई बार देखा गया है कि लंबे समय तक सिनेमा में लोकप्रियता कमाने के बाद लोगों ने राजनीति का दामन थामा। अब सियासी गलियारे और बॉलीवुड की रंगीन चमक को एक बार फिर से साथ देखा गया। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को हाल ही बॉलीवुड की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ लंच पर देखा गया। मुंबई के बांद्रा में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को लंच के बाद स्पॉट किया गया। लंच करके जब दोनों बाहर निकल रहे थे तब कैमरे में दोनों की तस्वीरें कैद हो गयी। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हर कोई जानना चाहता था कि क्या परिणीति चोपड़ा के संग राघव चड्ढा रिलेशनशिप हैं? वीडियो वायरल होने के बाद अब राघव चड्ढा ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया हैं। राघव चड्ढा से एबीपी न्यूज से एक रिपोर्टर ने संसद से निकलते वक्त इस मुद्दे पर सवाल पूछ लिया। इसके बाद राघव चड्ढा ब्लश करने लगे। परिणीति चोपड़ा से जुड़े रिपोर्टर के सवाल पर मुस्कुराते हुए राघव चड्ढा बोले आप मुझसे सियासी सवाल कीजिए में जवाब दूंगा। परिणीति पर नहीं। 

इसे भी पढ़ें: Anubhav Sinha Bheed | लॉकडाउन की क्रूरता पर बनीं फिल्म भीड़ पर सेंसर बोर्ड ने लगाये 13 कट, पीएम मोदी का भाषण भी हटाया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई में स्पॉट किया गया। परिणीति और राघव की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर इंडियन सेलेब्रिटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में परिणीति और राघव दोनों ही पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में दोनों को बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों साथ लंक करके जह बाहर निकल रहे थे तभी पैपरा जी के कैमरे में कैद हो गये। एक दिन पहले आयी तस्वीरों में  परिणीति और राघव दोनों ने सफेद शर्ट पहनी हुई है। जबकि वीडियो में राघव चढ्ढा को एक हक्ले पिंक शेड की शर्ट में देखा जा सकता हैं वहीं परिणीति को ब्लैक कलर की ड्रेस में। दोनों की फोटो-वीडियो देखने के बाद नेटिजेंस ने कहा कि परिणीति और राघव दोनों रिलेशनशिप में हैं।

इस बीच परिणीति और राघव दोनों को इस साल 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स ऑनर्स' से सम्मानित किया गया। परिणीति और राघव के साथ, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने भी पुरस्कार प्राप्त किया।

यह समारोह वास्तव में भारतीय छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि परिणीति और राघव को ये अवॉर्ड कैसे मिला? 15 साल पहले परिणीति ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल में पढ़ती थीं। जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। परिणीति और राघव दोनों ही अपने बैच के टॉपर थे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती