पंजाबी के बाद अब गुजराती रंग में रंगने की कोशिश में जुटे राघव चड्ढा, गरबे की धुन पर जमकर थिरके

By अंकित सिंह | Oct 03, 2022

आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं। गुजरात में अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग गारंटी भी दी जा रही है। इन सब के बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी को सफलता दिलाने वाले राघव चड्ढा को गुजरात में सह प्रभारी बनाया गया है। राघव चड्ढा भी सह प्रभारी के बनने के बाद लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं ।गुजरात में इन दिनों नवरात्रि की धूम है और गुजरात के गरबे विश्व प्रसिद्ध हैं। यही कारण है कि आप के राघव चड्ढा भी गर्मी की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: AAP सरकार बनने पर 1 मार्च से सबके बिल 0 आने लगेंगे, केजरीवाल बोले- अब गुजरात में परिवर्तन आकर रहेगा

राघव ने कहा कि जिस दांडी से महात्मा गांधी ने "नमक सत्याग्रह" की शुरुआत की थी। हमने उसी दांडी की मिट्टी को हाथ में लेकर "गुजरात परिवर्तन सत्याग्रह" की शुरुआत की है। इस सत्याग्रह की परिकल्पना में Gujarat के लोगों को अच्छी शिक्षा, फ़्री इलाज, मुफ़्त बिजली-पानी की सुविधा मिलेगी। इससे पहले गुजरात दौरे पर गए अरविंद केजरीवाल ने भी वहां के लोगों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने खूब गुंडागर्दी मचा रखी है। 27 साल इन्होंने एक धेला काम नहीं किया। हर साल पेड़ भी अपने पत्ते बदल देता है, 27 साल हो गए अब तो आप सत्ता बदल दो।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल