Raghav Chadha को मिला Khushboo Patani का साथ, नई पार्टी बनाने की सलाह दी

By एकता | Apr 03, 2026

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि संसद में बोलने का हक छीन लेने को उनकी हार न समझा जाए। कई लोग उनके समर्थन में आए हैं, जिनमें अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी भी शामिल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, 'मामला लीगल है 2' की स्ट्रीमिंग शुरू

क्यों लिया गया यह फैसला?

खबरों के मुताबिक, राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों से दूर थे। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, तब राघव चड्ढा इलाज के लिए विदेश में थे। बीजेपी का दावा है कि केजरीवाल से बढ़ती दूरियों की वजह से उन्हें पद से हटाया गया है, जबकि आम आदमी पार्टी इसे संगठन के अंदर का बदलाव बता रही है।

इसे भी पढ़ें: फुलेरा में फिर गूँजेगी 'सचिव जी' की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

राघव चड्ढा का बयान

पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने भावुक और कड़ा संदेश देते हुए कहा, 'मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं जिन्होंने संसद में मेरा बोलने का हक छीना है कि मेरी चुप्पी को हार न समझें। मैं एक नदी की तरह हूं जो वक्त आने पर सैलाब बन सकती है। चुप हो गए हैं, पर हारे नहीं हैं।'

प्रमुख खबरें

पहले Lalbaugcha Raja, फिर टी-सीरीज के दफ्तर में जाकर Shah Rukh Khan ने किए बप्पा के दर्शन

Bharat Mandapam में BIRC के दौरान प्रदर्शित होंगी 200 Rice Varieties

Trump VS Media: अमेरिकी चैनलों ने लाइव कवरेज रोकी, जवाब में व्हाइट हाउस ने ‘ट्रम्प TV’ ही लॉन्च कर दिया

150 करोड़ के भव्य बजट में बन रही महावीर कर्ण का फर्स्ट लुक आउट! दमदार रूप में नजर आए Raghava Lawrence