D-Company पर गलत दावों से UN को होगा भारी नुकसान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

By अभिनय आकाश | Oct 22, 2026

नई दिल्ली ने संयुक्त राष्ट्र के एक विशेष प्रतिवेदक द्वारा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नेतृत्व वाले 'डी-कंपनी' समूह को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारत ने रिपोर्ट में स्पष्ट गलतियों की ओर इशारा करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की त्रुटियों से संयुक्त राष्ट्र को भारी नुकसान हो सकता है।  संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव, रघु पुरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति की बैठक के दौरान इसका खंडन किया। पुरी, आतंकवाद का मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने' पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक (स्पेशल रैपोर्टियर) बेन सॉल की एक रिपोर्ट का जवाब दे रहे थे। संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक बेन सॉल ने अपनी रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम को 'भारत-आधारित' डी-कंपनी नामक उस आपराधिक गिरोह का सरगना बताया था, जिसके संबंध आतंकवादी समूहों से हैं।


पुरी ने बेन सॉल की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें कहा गया है कि 2003 में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 'भारत-आधारित डी-कंपनी' नामक आपराधिक गिरोह के सरगना को अल-कायदा से जुड़े होने के कारण सूचीबद्ध किया था। पुरी ने कहा, "अगर इस एक लाइन को अलग से पढ़ा जाए, तो यह असल सच्चाई से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती है।

प्रमुख खबरें

Ukraine के दोस्त और Russia के विरोधी Poland ने India के साथ मिलकर चल दी बड़ी कूटनीतिक चाल, Putin हैरान

Asian Para Games में Ravi Budigina ने लगाई पदकों की हैट्रिक, चार भारतीय तैराकों ने जीते मेडल

Asian Para Games 2026: यौन दुर्व्यवहार के आरोप में Para Swimmer शम्स आलम शेख जापान से वापस भेजे गए

Ahmedabad में 23 अक्टूबर से पहली Commonwealth Kabaddi Championship, 13 देश होंगे शामिल