ड्रग रैकेट में रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी की जमानत याचिका फिर से खारिज

By रेनू तिवारी | Nov 03, 2020

कन्नड़ अभिनेत्रियों रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी की जमानत याचिका कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी। न्यायमूर्ति श्रीनिवास हरीश कुमार ने आज सैंडलवुड ड्रग रैकेट में रागिनी, संजना और अन्य सह-आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई की। उसी का विस्तृत आदेश के बाद जारी किया जाएगा। रागिनी को 4 सितंबर को, संजना को 8 सितंबर को ड्रग रैकेट मामले में गिरफ्तार किया गया था।

 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने KGF Chapter 2 के लिए बदला अपना लुक, देखें तस्वीरें 

अगस्त के अंतिम सप्ताह में, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बेंगलुरु में कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया। जांच करने पर, उन्हें पता चला कि पैडलर्स अभिनेता, संगीतकार और अन्य हाई-प्रोफाइल व्यवसायी हैं। मामले में अब तक करीब 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिगंत, उनकी पत्नी ऐंद्रिता रॉय और एंकर अनुश्री को अधिकारियों ने पूछताछ के लिए बुलाया था। हालाँकि, वे मामले में गिरफ्तार नहीं हुए थे। 

प्रमुख खबरें

₹62,500 करोड़ की New Mobile Scheme अधिसूचित, Global Manufacturing Hub बनने की ओर India का बड़ा कदम

Vrindavan में Omaxe Mall की निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत

Ranchi में भर्ती परीक्षा विवाद पर प्रदर्शन, छात्रों की पुलिस से झड़प

Mirza Fakhrul ने Bangladesh President पद की ली शपथ, कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल