राहुल का आरोप, सरकार के कुशासन के कारण है ब्लैक फंगस बीमारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ब्लैक फंगस के बढ़ रहे मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘मोदी सिस्टम के कुशासन’ के कारण कोरोना महामारी के साथ यह बीमारी आई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है। टीके की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है।’’ कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘इससे जूझने के लिए प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।

प्रमुख खबरें

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज

LNIPE Gwalior में छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, 9वें दिन भी प्रदर्शन जारी

Delhi Police ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर डेढ़ करोड़ लूटने वाले 5 आरोपियों को दबोचा, 1 करोड़ बरामद

Tata Sons बोर्ड ने N Chandrasekaran को दिया दूसरा कार्यकाल, Tata Trusts ने जताया विरोध