'कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ', GST को लेकर राहुल ने फिर साधा PM पर निशाना

By अंकित सिंह | Jul 20, 2022

जरूरी खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी में की गई बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इस मुद्दे को लेकर संसद से सड़क तक विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इस मुद्दे पर हो रहे हंगामे की वजह से 3 दिनों से संसद ठीक से नहीं चल पा रहा। इन सबके बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कह दिया है कि प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी होगी और यह जीएसटी वापस लेना ही होगा। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि महंगाई से जूझती जनता के लिए गब्बर की रेसिपी: कम बनाओ, कम खाओ, जुमलों के तड़के से भूख मिटाओ। मित्रों की अनकही बातें तक सुनने वाले प्रधानमंत्री को अब जनता की बात सुननी भी होगी और ये जीएसटी वापस लेना भी होगा।

इसे भी पढ़ें: तीन राज्यों में वांछित राजस्थान के एक गैंगस्टर को गुजरात एटीएस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां है वो लड़ रही है और हम लड़ेंगे। जो रोज़मर्रा की चीज़ों पर लगाए जाने वाले टैक्स के खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं पर जो GST बढ़ाया गया है उससे देश के गरीबों पर, मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों पर बहुत बड़ी मार पड़ी है। देश के लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा है इसलिए हम सदन में इस विषय पर नियम 67 के तहत चर्चा करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी