चुनावी मौसम में रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका, दर्शन के बाद परोसा लंगर

By अंकित सिंह | Feb 16, 2022

देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। इन सबके बीच आज रविदास जयंती है। रविदास जयंती के अवसर पर अलग-अलग राजनीतिक दल के नेता उनके सानिध्य में जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचे थे। दोनों ने वाराणसी में संत रविदास का दर्शन पूजन किया। दोनों ने लंगर सेवा की और पंगत में बैठकर खाना भी खाया। राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा कि जाति-जाति में जाति हैं, जो केतन के पात, रैदास मनुष ना जुड़ सके, जब तक जाति न जात। संत गुरु रविदास को हमारा नमन। इससे पहले प्रियंका ने भी अपने ट्वीट में लिखा कि हर साल की तरह इस साल भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्म स्थली पर माथा टेकूंगी। आज भाई के साथ जाने पर और खुशी हो रही है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही संत रविदास का आशीर्वाद ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संत रविदास के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि प्रेम, एकता, सौहार्द और सामाजिक समरसता जैसे मानवीय मूल्यों एवं विचारों के आलोक से मानव समाज को दीप्त करने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली 'सीर गोवर्धन' में आयोजित लंगर में प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने Jagtar Singh Johal को UAPA के 7 मामलों में दी जमानत

Delhi Crime: राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा पर अमित शाह को घेरा, उठाए सवाल

Tejas MK-1A की IAF को डिलीवरी इसी साल होगी शुरू, HAL ने तेज की तैयारी

Danam Nagender की विधायकी रद्द, Telangana High Court ने सुनाया फैसला