By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019
नयी दिल्ली। देश में कई हिस्सों में आई बाढ़ के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि केरल, कर्नाटक, असम और बिहार में बाढ़ की हालत गंभीर है। लाखों लोग फंसे हैं या विस्थापित हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि मैं बाढ़ प्रभावित राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जो भी कर सकते हैं वो करें। गांधी ने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूं कि बाढ़ का पानी जल्द कम हो।