आंध्र प्रदेश गैस लीक मामले में राहुल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से की ये अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस रिसाव की घटना पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं विजाग (आंध्र प्रदेश) में गैस लीक के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। मैं इलाके के कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें।’’ गांधी ने कहा, ‘‘पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं अस्पताल में भर्ती लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’ आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बृहस्पतिवार तड़के एक रासायनिक संयंत्र से गैस का रिसाव हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

प्रमुख खबरें

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग