ED के सामने राहुल की पेशी, देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नोटिस जारी किए जाने के मद्देनजर, कांग्रेस के नेता तथा 13 जून को देश भर में जांच एजेंसी के 25 कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को यह जानकारी दी। पटोले ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को एक झूठे मामले में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में बंदूक संबंधी नए कानून बनाने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक नया समन जारी कर नैशनल हेराल्ड समाचार पत्र से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जून को पूछताछ लिए पेश होने को कहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गांधी (75) को पहले 8 जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्होंने पेशी के लिए ईडी से नए तारीख की मांग की थी। अधिकारियों ने कहा है कि सोनिया गांधी को ईडी के समक्ष पेश होने के लिए 23 जून की तारीख दी गई है। जहां मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।  

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा