भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल का बीजेपी पर हमला, पूछा- बीजेपी-RSS को लोगों द्वारा चुनी सरकार को गिराने का क्या अधिकार?

By अभिनय आकाश | Sep 29, 2022

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को चामराजनगर जिले से कर्नाटक चरण में प्रवेश करने वाली है।  7 सितंबर से शुरू हुई राहुल की यात्रा के फिलहाल 22वें दिन पूरे हो चुके हैं। केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद यात्रा  20 सितंबर यानी गुरुवार के दिन एक बार फिर तमिलनाडु में प्रवेश किया और इसके बाद कर्नाटक की तरफ बढ़ेगी। तमिलनाडु के गुडलुर में सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर एकबार फिर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने किया खुलासा,परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने पर मुख्य ध्यान

राहुल गांधी ने कहा कि देश में भाजपा द्वारा फैलाई गई नफरत और गुस्से का नतीजा क्या है? - बेरोजगारी का उच्चतम स्तर और भारत में अब तक की सबसे ऊंची कीमतें, किसानों, मजदूरों, छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए भारी पीड़ा। बता दें कि कांग्रेस की 3 हजार 570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और ये जम्मू कश्मीर में संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले 19 दिन में केरल के सात जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी