रामलीला मैदान से राहुल का हल्ला बोल, कहा- BJP के राज में बढ़ रही नफरत, कमजोर हो रहा देश

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2022

देश में महंगाई के खिलाफ आवाज आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल मार्च निकाल रही है। मां तुझे सलाम.. गीत गूंज रहा है, माहौल को देशभक्ति से पूर्ण कर रहा है। महंगाई के विरुद्ध युद्ध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मैदान में में मौजूदगी नजर आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश की हालत आपको दिख रही है, जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है। देश में भविष्य, महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से देश में नफरत बढ़ रही है। नफरत से लोग और देश बटता है जिससे देश कमजोर होता है। आरएसएस और बीजेपी देश में नफरत फैलाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल बोले- राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त

देश को रोजगार लघु और मध्यम व्यवसाय वाले और किसान देते हैं लेकिन इन लोगों की रीढ़ की हड्डी नरेंद्र मोदी जी ने तोड़ दी है। जो आज बेरोजगारी दिख रही है वो आने वाले समय में और भी बढ़ेगी। राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के लिए कहा कि ये तीनों कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। हिंदुस्तान में आम नागरिक मुश्किल में हैं। जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया और रोजगार इन्हीं से मिलता है। आप पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया। मैं बताता हूं कि 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन मार्च पर पुलिस कार्रवाई और Harmanpreet Kaur का कप्तानी से इस्तीफा

फर्जी वोटर्स पर किसे फायदा पहुंचाना चाहती है Congress, BJP नेता Sudhanshu Trivedi का विपक्ष पर वार

Parth Jindal ने Sourav Ganguly को सौंपी Delhi Capitals की कमान, बने Head Coach

Rajya Sabha Election: यूपी में BJP के 8 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा