शायराना अंदाज में राहुल का तंज, कहा- मजदूरों की मौत होना जमाने ने देखा, लेकिन सरकार को खबर नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की मौत से जुड़ा आंकड़ा सरकार के पास नहीं होने को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि श्रमिकों की मौत होना सभी ने देखा, लेकिन सरकार को इसकी खबर नहीं हुई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियां गयीं।’’ कांग्रेस नेता ने शायराना अंदाज में तंज किया, ‘‘तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुआ, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे ख़बर ना हुई।’’ 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों पर राहुल का तंज, अपनी जान ख़ुद ही बचा लीजिए, पीएम मोर के साथ व्यस्त हैं 

गौरतलब है कि लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान मारे गए मजदूरों के संदर्भ में आंकड़ा सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। संगीता कुमारी सिंह देव, भोला सिंह, कलानिधि वीरस्वामी तथा कुछ अन्य सदस्यों ने सवाल किया था कि क्या लॉकडाउन के दौरान हजारों मजदूरों की मौत हो गई और अगर ऐसा है तो उसका विवरण दें।

प्रमुख खबरें

Salman Khan House Firing Case: छठा आरोपी गिरफ्तार, मुंबई की मकोका कोर्ट में हुई पेशी

माराडोना के उत्तराधिकारियों का बयान, कहा- गोल्डन बॉल ट्रॉफी चोरी हुई, नीलामी रोकना चाहते हैं

गंभीर बीमारी का शिकार हुईं Shamita Shetty, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, करानी पड़ी सर्जरी | Watch Video

Swati Maliwal के साथ CM आवास में हुई थी बदसलूकी, AAP ने किया स्वीकार, किसके कहने पर PA विभव कुमार ने की मारपीट?