राहुल ने बिहार चुनाव में ‘वोट चोरी’ का दावा किया; सीईसी, दो निर्वाचन आयुक्त को मुख्य दोषी बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि बिहार से ऐसी खबरें आ रही हैं जो ‘वोट चोरी’ के सबूतों को पुख्ता करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ के मुख्य दोषी मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और दो निर्वाचन आयुक्त हैं, जो ‘‘संविधान के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात’’ कर रहे हैं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले बिहार में मैंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी की थी, ताकि जनता को एसआईआर के माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी के बारे में जागरूक किया जा सके। आज, बिहार के कोने-कोने से आ रही खबरें और वीडियो वोट चोरी के सबूतों की कड़ी को और मज़बूत कर रहे हैं।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पहले ही लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए थे, अब मतदान केंद्रों पर भी लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘वहीं, भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता,जिन्होंने दूसरे प्रदेशों के चुनावों में वोट डाला था, आज बिहार में भी वोट दे रहे हैं। याद रखिए, जो सरकार वोट चोरी से बनती है, वह कभी युवाओं, ‘जेन जेड’ और आम लोगों के हित में काम नहीं करती।’’

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘और जान लीजिए, आपके लोकतंत्र की इस हत्या के मुख्य ज़िम्मेदार हैं: ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी। ये निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी हैं, लेकिन वे संविधान और लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। जिन्हें बनाया गया था मताधिकार का पहरेदार, वही बन गए हैं आपके भविष्य की चोरी में साझेदार।

प्रमुख खबरें

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का Delhi में मार्च, Supreme Court में याचिका दायर