राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस को युवा क्रांति यात्रा की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की युवा इकाई की 'युवा क्रांति यात्रा 'के आखिरी दौर में पहुंचने पर संगठन को बधाई दी है। गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि मैं युवा कांग्रेस के लोग युवा क्रांति यात्रा के पूरा होने के बाद 30 जनवरी को अपनी आवाज बुलंद करने दिल्ली आ रहे हैं। मैं इसके लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने 46 दिनों में 22,000 किलोमीटर का सफर तय कर देश में मोदी सरकार की विफलताओं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘युवा क्रांति यात्रा’ निकाली है। इस यात्रा का मकसद नरेंद्र मोदी सरकार की ‘विफलताओं’ से जनता और खासकर युवाओं को जागरुक करना है। यह यात्रा 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को दिल्ली में इसका समापन होगा।

प्रमुख खबरें

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई