राहुल की मांग, जरूरतमंदों को अन्न और जीविका की सुरक्षा दे सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को संकट के इस समय में बेसहारा लोगों को अन्न और जीविका की सुरक्षा प्रदान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के लॉकडाउन से रोज़ की रोटी कमाकर जीवन चलाने वाले भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। झुंझलाहट और नफ़रत से किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता।’’ गांधी ने कहा, ‘‘इस संकट में हमारे बेसहारा भाई बहनों को अन्न और जीविका की सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी ही चाहिए।’’ उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े विश्व खाद्य कार्यक्रम ने आगाह किया है कि दुनिया ‘भुखमरी की महामारी’ के कगार पर खड़ी है और अगर वक्त रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए कुछ ही महीने में भुखमरी के शिकार लोगों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है। 

प्रमुख खबरें

Traffic Prahari App: दिल्ली पुलिस के अभियान में 1,432 लोग जुड़े, GRAP नियमों पर भी किया जागरूक

पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar की AIIMS में कार्डियो-न्यूरो जांच, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय