...तो करना पड़ा राहुल को नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2018

रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी की गाडियों का काफिला रायबरेली स्थित सलोन से जैसे ही परसदेपुर के लिए रवाना हुआ, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झडप भी हो गयी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

रायबरेली से कांग्रेस विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सिंह के साथ बहस करते देखा गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया, जिस पर भाजपा के स्थानीय विधायक दलबहादुर कोरी ने गंभीर आपत्ति व्यक्त की। अमेठी में भी राजीव गांधी चौक पर राहुल को नाराज प्रदर्शनकारियों का सामना करना पड़ा। वह अपने पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं कर सके।

 

भाजपा नेता एवं स्थानीय कारोबारी राजेश 'मसाला' ने राहुल गांधी को लापता सांसद करार देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ट्रस्ट के लिए किसानों की भूमि हडपी है और अमेठी के विकास की अनदेखी की है।

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: कोहरे में डंपर ने छात्रा को टक्कर मारी, मौत

हम करते हैं विविधता का सम्मान...PM मोदी ने ओमान से दुनिया को दिया बड़ा मैसेज

लकड़ी की नाव और मसालों की खुशबू, 5000 साल पुरानी दोस्ती, क्यों कहा जाता है ओमान को गेटवे ऑफ गल्फ, जहां है समंदर में भारत का अभेद्य किला

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर