Prabhasakshi NewsRoom: राहुल गांधी पर संसद परिसर में सांसद को धक्का देने का आरोप, BJP MP Pratap Chandra Sarangi घायल

By नीरज कुमार दुबे | Dec 19, 2024

संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में आज भी भारी हंगामा हुआ और लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इससे पहले संसद परिसर में सत्तारुढ़ एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने एक दूसरे पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गये। इस बारे में प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा, "राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया जिसके बाद मैं नीचे गिर गया।'' घायल सांसद को सुरक्षाकर्मी व्हील चेयर पर बैठा कर ले गये। वहीं राहुल गांधी ने अपनी सफाई देते हुए कहा, "मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे...मुझे धमका रहे थे। उन्होंने कहा कि यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है...मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: Ambedkar Row: अंबेडकर मुद्दे को लेकर कांग्रेस देश भर में करेगी प्रदर्शन, Amit Shah के खिलाफ सड़क पर उतरे नेता

वहीं, दूसरी ओर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा के पास विरोध मार्च निकाला। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग करते हुए मकर द्वार तक मार्च किया। विपक्षी गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार की दीवार पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "उन्होंने (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) संसद में जिस तरह से बाबा साहेब का अपमान किया है उसको देखते हुए इन पर कौन भरोसा करेगा? उन्होंने कहा कि ये कहते हैं कि ये आरक्षण को खत्म नहीं करना चाहते, संविधान को नहीं बदलना चाहते लेकिन वह संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के बारे में ऐसा कह रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार