'मणिपुर पर क्यों नहीं बोल रहे PM', राहुल गांधी का आरोप- सिर्फ सत्ता चाहती है BJP, इसके लिए देश भी जला देगी

By अंकित सिंह | Jul 27, 2023

मणिपुर को लेकर देश की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है। सड़क से लेकर संसद तक लगातार वार पलटवार की राजनीति चल रही है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए राहुल गांधी का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राहुल गांधी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने मणिपुर मामले को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Parliament | संसद में नारेबाजी-हंगामा नहीं करेगा विपक्ष! Nitin Gadkari जैसे मंत्रियों को देगा बोलने का मौका, लेकिन मणिपुर पर चुप नहीं रहेगा: सूत्र

संसद में हंगामा

आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों में मणिपुर को लेकर हंगामा जारी है। लगातार विपक्षी दल इस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि वह चर्चा को तैयार है। हालांकि, विपक्षी दल यह भी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को इस पर संसद में बयान देना चाहिए। मणिपुर मामले को लेकर ही विपक्षी दलों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है। लगातार संसद में मोदी सरकार के खिलाफ है विपक्षी सांसद प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सभी सांसद काले कपड़े पहन कर संसद भवन पहुंचे थे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार