Rahul Gandhi का आरोप, BJP ने देश में नफरत का केरोसीन फेंका, मोहब्बत ही बुझा सकती है यह आग

By अंकित सिंह | Aug 01, 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इन सबके बीच हरियाणा के नूह में भड़की हिंसा के बहाने राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा देश में नफरत का केरोसिन फैला चुकी है। इसे मोहब्बत से ही बुझाया जा सकता है। इसको लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि भाजपा, मीडिया और उनके साथ खड़ी ताक़तों ने पूरे देश में नफ़रत का केरोसिन फैला दिया है। सिर्फ़ मोहब्बत ही देश में लगी इस आग को बुझा सकती है।

इसे भी पढ़ें: मोदी और पवार की जुगलबंदी देख I.N.D.I.A. के उड़े होश, PM Modi को मिला पुरस्कार तो Sharad Pawar ने बजाई ताली कई बार

नूंह की घटना एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह हिंसा में ‘किसी बड़े षड्यंत्र’ का अंदेशा जताते हुए मंगलवार को कहा कि इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ घटना में शामिल किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के साथ नूंह की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में एक बैठक करने के बाद कहा, ‘‘पूरी घटना किसी बड़े षड़यंत्र का हिस्सा लगती है।’’ यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, खट्टर ने कहा, ‘‘घटना में नूंह क्षेत्र से बाहर के शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अब तक 44 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 70 लोगों को नामजद कर हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

Zimbabwe T20: कप्तान Shreyas Iyer को पहली जीत का इंतजार, युवा टीम की अग्निपरीक्षा

क्या प्रदर्शन में अपनी पहचान छिपा सिविल ड्रेस में तैनात हो सकते हैं पुलिसकर्मी, SC के फैसले और कानून में Police Identity पर क्या है नियम?

Chaturmas 2026: Devshayani Ekadashi से शुरू हो रहा Chaturmas, जानें 4 महीनों तक क्यों वर्जित हैं शुभ कार्य

मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान