पाकिस्तान में पोस्टर बॉय बने राहुल गांधी और उनके नेता, संबित पात्रा का कांग्रेस पर तीखा वार

By अंकित सिंह | May 20, 2025

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को छोटा युद्ध बताने और राहुल गांधी के हालिया बयानों पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि आप पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। आज हम सब जानते हैं कि हाफिज राहुल (गांधी) को क्यों पसंद करता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी, खड़गे जी कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा युद्ध है। क्या राहुल गांधी और खड़गे जी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि हमारे सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया? 

इसे भी पढ़ें: खून पे ये इल्‍जाम न आए... शश‍ि थरूर की राह पर मनीष तिवारी, कांग्रेस को दिया सीधा संदेश

पात्रा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, पाक डीजीएमओ ने आपके (राहुल गांधी) वीडियो दिखाए थे। आप पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। आज हम सब जानते हैं कि हाफिज (आतंकवादी हाफिज सईद) राहुल को क्यों पसंद करता है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर को 'छोटा युद्ध' करार देते हुए दक्षिण कश्मीर की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को मारे गए 26 पर्यटकों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में विफल रहने के लिए केंद्र की आलोचना की। कर्नाटक में समर्पण संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने पहलगाम आतंकी हमले से तीन दिन पहले खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Analysis | बॉडी शेमिंग से लेकर पैपराज़ी की अश्लीलता तक, Salman Khan ने खोली डिजिटल नफरत और मेंटल हेल्थ के संकट की पोल

10m Air Rifle में Himanshu Dhillon को Silver, Rudrankksh Patil ने जीता Bronze मेडल

Delhi में बड़े नेताओं को SIR Notice के बाद ECI बोला- नहीं कटेंगे Voter List से नाम

औकात है तो सेना भेजो...ईरान ने ट्रंप की कर दी गजब बेइज्जती, दिया खुला चैलेंज