Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

By रितिका कमठान | Apr 30, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रायबरेली और अमेठी सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों ही चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। इसके साथ ही रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों का सस्पेंस लगातार बना हुआ है। 

बता दें कि ये प्रस्ताव पार्टी की ओर से दिया गया था कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ना चाहिए। मगर दोनों ही नेताओं ने पारंपरिक सीटों से चुनाव मैदान में उतरने से इंकार कर दिया है।

 

अमेठी सीट पर इनका दावा

अमेठी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को मैदान में उतारा जा रहा है। वो हरिद्वार गए थे, जहां उनसे पूछा गया था कि क्या वो अमेठी से चुनाव मैदान मे उतरेंगे। उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा था कि मैं देश की जनता के बीच ही रहा हूं। 1999 से ही मैं लगातार वहां चुनाव प्रचार करता रहा हूं। सोनिया गांधी को हमने जीत दिलवाई थी। लोग चाहते हैं कि मैं उनके क्षेत्र में उनके पास ही रह सकूं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत