केवल चुनावों के वक्त ही मंदिर जाते हैं राहुल और प्रियंका: आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

अहमदाबाद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं। गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने गरीबी हटाने संबंधी नये वादे को लेकर कांग्रेस की आलोचना की। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ बोले, कांग्रेस ने आतंकी को खिलाई बिरयानी, हम कर रहे सफाया

गांधीनगर सीट से इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी करते रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा कि वे (राहुल और प्रियंका) केवल चुनावों के दौरान मंदिर जाते हैं। अगर चुनाव नहीं होते हैं तो उनके पास मंदिर जाने का समय नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत