Rajasthan में राहुल गांधी का ऐलान, केंद्र में आई हमारी सरकार तो युवाओं को देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां

By अंकित सिंह | Mar 07, 2024

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र में, हमने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की है। उन्होंने ऐलान किया कि केंद्र में सरकार आई तो हम 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक भारत की आबादी का लगभग 90% हिस्सा हैं। लेकिन, अगर संस्थाओं और बजट को देखें तो इन लोगों की कोई भागीदारी नहीं है। राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं, और जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो क्या आपने उनका चेहरा टेलीविजन पर देखा था? नहीं, क्योंकि वह एक आदिवासी है। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence पर बोले किरेन रिजिजू, बातचीत ही शांति बहाल करने का एकमात्र रास्ता, राहुल पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए क्या-क्या काम किए हैं, हम गर्व से बताते हैं। लेकिन..मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है, भाजपा के लोग इस बारे में कभी बात नहीं करते। भाजपा के लोग सिर्फ आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार करते हैं। क्या इसी दिन के लिए मोदी जी को सत्ता पर बैठाया गया था? इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाएगी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह नहीं चाहती कि चुनावी बॉण्ड खरीदने वालों के नाम उजागर हों।

प्रमुख खबरें

Iran पर IAEA का शिकंजा, मामले को UNSC भेजने के लिए पश्चिमी देशों ने तैयार किया मसौदा

Saharanpur Mosque Demolition | DM दफ्तर परिसर में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन का दावा- मुझे घर में किया गया नजरबंद

Prabhasakshi NewsRoom: Xi Jinping के India दौरे से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया, बातचीत भी, बॉर्डर पर पूरी तैयारी भी!

Meerut Police Encounter: गोकशी के आरोपी बिलाल के पैर में लगी गोली, साथी फरार